फिरोजाबाद के खैरगढ़ थाना क्षेत्र में बावाईन मोड़ के पास एक सामान से भरा ट्रक मोटरसाइकिल सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार, ट्रक संख्या राज 19 जीएफ 1047 तेज रफ्तार में था। अचानक सामने आए मोटरसाइकिल सवार को बचाने की कोशिश में चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे ट्रक सड़क किनारे पलट गया।
ट्रक पलटने के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। हादसे के कारण ट्रक में लदा सामान सड़क पर बिखर गया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित हुआ। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलने पर खैरगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। प्रभारी निरीक्षक प्रेम सिंह ने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। पुलिस ने ट्रक को सड़क से हटवाने और बिखरे हुए सामान को सुरक्षित करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस फरार चालक और परिचालक की तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है
by ICBI NEWS
Comments
No comments yet. Be the first to share your thoughts!
Authentication Required
Please log in to leave a comment.